India vs Pakistan Asia Cup 2023 match 3 Highlights : बारिश के कारण धुला मैच , इंडिया का टॉप आर्डर हुआ फ़ैल !

India vs Pakistan Asia Cup 2023 match 3 Highlights : बारिश के कारण धुला मैच , इंडिया का टॉप आर्डर हुआ फ़ैल !

India vs Pakistan Asia Cup 2023 match 3 Highlights : बारिश के कारण धुला मैच , इंडिया का टॉप आर्डर हुआ फ़ैल !

India vs Pakistan Asia Cup 2023 match 3 Highlights –

2 सितम्बर 2023 को एशिया कप का महामुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच पेलेकले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, श्रीलंका मे खेला गया। गौरतलब की बात तो यह है की मैच का परिणाम घोषीत ही नही हुआ एवम् मुकाबले को अंत मे रद्द कर दिया गया। दरअसल बारीश के कारण मुकाबले की पहली पारी मे दो बार रुकावट आई और जब दुसरी पारी यानि पाकिस्तान को बल्लेबाजी करनी थी तब बारिश शुरू हो गई। लागतार बारिश होने के कारण मैच को रद्द कर दिया गया जिसके कारण फैंस को बहुत निराशा हुई।

Snapinsta.app 370331052 18196124860280194 6642909527758203900 n 1080

                                                                                                                                                                                                 CREDIT – INDIANCRICKETTEAM ( INSTAGRAM )

यहां जाने मैच का पूरा हाल –

एशिया कप 2023 के तीसरा मुकाबले की शुरुआत करते हुए भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लेते हुए और पाकिस्तान टीम को गेंदबाजी करने का न्योता दिया। भारतीय टीम की ओर से क्रीज पर आए दोनो ही ओपनर्स रोहित शर्मा और शुबमन गिल पाकिस्तानी तेज गेंदबाजी का सामना करते हुए अच्छी लय मे दिख रहे थे किंतु शुरुआती ओवर्स मे ही बारिश आना शुरू हो गई थीं जिस कारण मुकाबले के बिच मे कुछ समय के लिए ब्रेक लिया गया। बारिश बंद होने के बाद दोनो भारतीय ओपनर्स रोहित शर्मा और शुबमन गिल वापस क्रीज पर लौटे।

ब्रेक के दौरान पाकिस्तानी बॉलर्स ने जो स्ट्रेटजी बनाय थी उस पर काम करते हुए पाकिस्तान के घातक गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने जबरदस्त इनस्विंग गेंद फेकते हुए कप्तान रोहित शर्मा को क्लीन बोल्ड कर दिया।फिर बल्लेबाजी करने आए भारतीय पूर्व कप्तान विराट कोहली भी अपने बल्ले से कमाल दिखाने मे असमर्थ रहे।
एक बार फिर से पाकिस्तान के स्ट्राइक गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने विराट कोहली को तेज गति से गेंदबाजी की जिसका परिणाम स्वरूप विराट कोहली के बल्ले के अंदरूनी किनारे पर बॉल लग कर सीधे विकेट मे जा घुसी।

इनके बाद बालेबाजी करने आए श्रेयस अयर जो की पिछले 6 –7 महीनो से इंजरी के कारण टीम से बार थे और पाकिस्तान के खिलाफ इस मुकाबले मे वे वापसी कर रहे थे। अयर बहुत ही अच्छी लय मे दिख रहे थे और साथ ही बेहतरीन बल्लेबाजी भी कर रहे थे। किंतु हरिश रऊफ के ओवर मे उन्होने शॉर्ट बॉल पर मिड विकेट के फील्डर को सीधा कैच देते हुए अपनी विकेट गवा दिया।

5 वे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए भारतीय विकेटकीपर ईशान किशन, किशन पाकिस्तानी घातक गेंदबाजी के खिलाफ संबल कर खेलते हुए पारी को आगे बढ़ाने लगे।
क्रीज पर दुसरी छोर पर डटे हुए शुबमन को बल्लेबाजी करने मे बहुत दिक्कत आ रही थीं जिस कारण बॉल उनके बल्ले पर अच्छे से मिडल नही हो पा रहा था। आखिर मे गेंदबाज हरिश रऊफ की बॉल पर शुबमन भी इनसाइड एज का शिकार होते हुए अपनी विकेट गवा कर पवेलियन की ओर चल पड़े।

नंबर 6 पर बल्लेबाज़ी करने आए ऑल राउंडर हार्दिक पांडिया ने शुरुआत डिफेंसिव शॉट्स के साथ की। ईशान किशन और हार्दिक धीरे धीरे टीम इंडिया की पारी को आगे बडाने लगे जैसे जैसे दोनो बल्लेबाज़ो ने क्रीज पर वक्त बिताया वैसे वैसे वे पाकिस्तान गेंदबाज़ों पर हावी होते गए।

Snapinsta.app 371899820 18196133509280194 8536785512659690392 n 1080

                                                                                                                                                                                                 CREDIT – INDIANCRICKETTEAM ( INSTAGRAM )

 

ईशान और हार्दिक दे दिखाया दम –

ईशान किशन ने कुल 81 गेंदों का सामना करते हुए 82 रनो की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। इनका साथ देते हुए ऑल राउंडर हार्दिक ने कुल 90 गेंदों पर पाकिस्तानी गेंदबाज़ों की जमकर पिटाई करते हुए शानदार 87 रनो की पारी खेलते हुए टीम इंडिया को मुकाबले मे एक डिफेंसिव स्कोर तक पहुंचाने मे मदद की। इन दोनो बल्लेबाज़ो के अलावा कोई भी भारतीय बल्लेबाज अपना कमाल नहीं दिखा पाया जिसके कारण टीम इंडिया कुल 266 रनो के स्कोर पर 48 वे ओवर मे ऑल आउट हो गई और इसी के साथ पाकिस्तान को 267 रनो का लक्ष्य दिया।

Snapinsta.app 371436793 18196153288280194 3972465356344556894 n 1080

                                                                                                                                                                                           CREDIT – INDIANCRICKETTEAM ( INSTAGRAM )

पाकिस्तान की घातक तेज गेंदबाजी के चलते टीम इंडिया ने अपने घुटने टेक दिए

गेंदबाजी की बात करे तो  पाकिस्तान टीम के स्ट्राइक गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने 10 ओवर गेंदबाजी करते हुए मात्र 35 रन देकर टीम इंडिया के 4 महत्वपूर्ण विकेट झटके। इनका साथ देते हुए तेज गेंदबाज नसीम शाह ने 8 ओवर 36 रन देते हुए शानदार 3 विकेट लिए। विकेट टेकर हरिश रऊफ ने भी किफयती गेंदबाजी करते हुए कुल 3 विकेट लिए।

क्या रहा मैच का हाल –

पाकिस्तान टीम लक्ष्य पीछा करने मैदान मे उतरे उससे पहले ही भारी बारिश होना शुरू हो गई। लगभग दो–ढाई घंटे बारिश होने के बाद अंपायर ने निर्णय लिया की मैच रद्द किया जाए और अंत मे मुकाबले का कोई परिणाम नहीं निकला।

Click here to check full scorecard – Click here

 

India vs Pakistan Asia Cup 2023 match 3 Highlights : बारिश के कारण धुला मैच , इंडिया का टॉप आर्डर हुआ फ़ैल ! if you liked our posts and content plz share with your Cricket friends and other colleagues. 

 

क्रिकेट जगत की सभी लेटेस्ट खबरों और अपडेट्स को पाने के लिए हमारे टेलीग्राम चैनल को ज्वाइन करना ना भूले और सोशल मीडिया माध्यम Instagram , Facebook और Google News पर भी हमे फॉलो करना ना भूले ।

Read our another posts –   SRILANKA vs BANGLADESH Asia Cup 2023 Match 2 Highlights : श्रीलंका ने बांग्लादेश को हराकर पॉइंट टेबल में टॉप पर कब्ज़ा , माथीश पैथीरना रहे प्लेयर ऑफ द मैच !

 

Disclaimer – “Images used in our posts/articles are here for educational and informational purposes only. Proper credit is given to the creators/sources. Please note that using these images does not mean that the creators or sources endorse or are affiliated with us. All rights remains reserved with the its respective owners. Their inclusion doesn’t imply endorsement. If you have concerns about image usage, please feel free to contact us.”

 

India vs Pakistan Asia Cup 2023 match 3 Highlights : बारिश के कारण धुला मैच , इंडिया का टॉप आर्डर हुआ फ़ैल ! Thankyou for reading this post.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to Top