IPL 2023 MI Vs SRH Match 69 Highlights: कैमरून के शतक से ग्रीन हुआ मुंबई

IPL 2023 MI Vs SRH Match 69 Highlights: कैमरून के शतक से ग्रीन हुआ मुंबई

IPL 2023 MI Vs SRH Match 69 Highlights: कैमरून के शतक से ग्रीन हुआ मुंबई , शानदार जीत की हासिल |

Match 69 , वानखेड़े स्टेडियम , मुंबई से लाइव 

रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग में दो मुकाबले खेले गए जिसमे पहले मुकाबला मुंबई इंडियंस ( MI ) बनाम सनराइज़र्स हैदराबाद ( SRH )  के बीच खेला गया | यह मुकाबला मुंबई इंडियंस के घरेलु मैदान वानखेड़े स्टेडियम में दोपहर 3:30 बजे से खेला गया | जैसा की हमने देखा है की सनराइज़र्स हैदराबाद का यह सीजन बेहद खराब रहा है | सनराइज़र्स हैदराबाद इस साल पॉइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान पर मौजूद है वही इस मैच को जीतकर अपनी प्रदर्शन जारी रखना चाहेंगे  |

मैच की बात करे तो मुंबई इंडियंस ने टॉस जीता और पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया | पहले बल्लेबाज़ी करने उत्तरी सनराइज़र्स हैदराबाद की टीम की शुरुआत काफी अच्छी रही और दोनों ही ओपनर बल्लेबाज़ ने मिलकर काफी अच्छी साझेदारी बनाई अपनी टीम के लिए | मयंक अग्रवाल ने 46 गेंदों पर आठ चोक्के व चार छक्के लगाकर 83 रनों की धुआँधार पारी खेली |

साथ ही विवरान्त शर्मा ने भी अच्छा प्रदर्शन दिखाया और 47 गेंदों पर नो चोक्के व दो छक्के लगाकर शानदार 69 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली | इसके बाद हेनरिक क्लासेन ने 13 गेंदों पर 18 रन बनाए ओर आकाश मधवाल ने उन्हे पवेलियन की ओर भेजा । हेनरी ब्रुक को भी पहली ही गेंद पर आकाश मधवाल ने गजब का यॉर्कर डालकर उन्हें शून्य पर चलता किया ।

ग्लेन फिलिप्स भी एक रन ही बना पाए और कप्तान एडन मारक्रम अंतिम गेंद पर छक्का जड़कर टीम के स्कोर को 200 रन तक पहुंचाया । सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 20 ओवर्स में 5 विकेट खोकर 200 रन का विशाल स्कोर बनाया । वही मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी की बात करे तो आकाश मधवाल ने अपनी शानदार गेंदबाजी से 4 विकेट चटकाए और साथ ही क्रिस जोर्डन ने भी 1 विकेट लिया ।

IPL 2023 MI Vs SRH Match 69 Highlights: कैमरून के शतक से ग्रीन हुआ मुंबई

Pic credit – From officlal instagram handle of Mumbai Indians

 

इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने मुंबई इंडियंस के टीम की शुरुआत ठीक रही और ईशान किशन 14 रन बनाकर चलते बने । इसके बाद आज मुंबई इंडियंस के स्टार खिलाड़ी कैमरून ग्रीन को आगे बल्लेबाज़ी करने की ज़िम्मेदारी दी गई और ग्रीन ने आकर कप्तान रोहित शर्मा का बखूबी साथ दिया और मुंबई इंडियंस की पारी को एक गजब की शुरुआत दी और अच्छी साझेदारी बनाई कप्तान रोहित शर्मा के साथ मिलकर |

कप्तान रोहित शर्मा ने 37 गेंदों पर आठ चोक्के व एक छक्का जड़कर शानदार 56 रनो की कप्तानी पारी खेली | पूरी पारी के दौरान कैमरून ग्रीन ने अपने बल्ले से रनों की बारिश जारी रखी | उनकी इस तूफानी अंदाज़ के बदौलत मुंबई इंडियंस को इस मैदान पर 200 रनों का विशाल लक्ष्य भी छोटा लगने लगा | कैमरून ग्रीन ने 47 गेंदों पर आठ चोक्को व आठ छक्के जड़कर 100 रनों की मैच विजयी पारी खेली |

कैमरून ग्रीन ने अंतिम गेंद पर एक रन लेकर अपना शतक पूरा किया और अपनी टीम को जीत दिलाई | इसमें उनक साथ सूर्यकुमार यादव ने दिया और उन्होंने 25 रनो की पारी खेली | मुंबई इंडियंस ने इस मैच को 12 गेंद शेष रहते ही अपने नाम कर लिया और मुंबई इंडियंस अब पॉइंट्स टेबल में 16 पॉइंट्स के साथ चौथे स्थान पर पहुंच चुकी है | वही सनराइज़र्स हैदराबाद के गेंदबाज़ी की बात करे तो भुवनेश्वर कुमार और मयंक डगर ने 1 – 1 विकेट चटकाया |

IPL 2023 MI Vs SRH Match 69 Highlights: कैमरून के शतक से ग्रीन हुआ मुंबई

Pic credit – From official instagram handle of Mumbai indians

 

IPL 2023 MI Vs SRH Match 69 Highlights: कैमरून के शतक से ग्रीन हुआ मुंबई

मेन ऑफ़ द मैच प्लेयर

कैमरून ग्रीन ( MI ) – 0/2 ( 1 ) & 100* ( 47 )

IPL 2023 MI Vs SRH Match 69 Highlights: कैमरून के शतक से ग्रीन हुआ मुंबई

Pic credit – From official instagram handle of IPL T20

 

Check full scorecard here – Click here for Full scorecard

 

IPL 2023 MI Vs SRH Match 69 Highlights: कैमरून के शतक से ग्रीन हुआ मुंबई if you liked our posts and content plz share with your IPL friends and other colleagues.

यहा से शेयर करे अपने मित्रों के साथ : [DISPLAY_ULTIMATE_SOCIAL_ICONS]

 

 

Read our another posts – IPL 2023 KKR Vs LSG Match 68 Highlights : LSG ने 1 रन से जीत दर्ज कर प्ले ऑफ में जगह बनाई

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to Top