Match 12 : India vs Bangladesh Asia Cup 2023 Highlights – बांग्लादेश ने अपने एशिया कप आखरी मैच में भारत को 6 रनो से हराकर जीता मैच व दिल !

Match 3 : BAN Vs AFG Highlights World Cup 2023 : विश्वकप 2023 में बांग्लादेश की पहली जीत, अफगानिस्तान को एकतरफा हराया ।

Match 12 : India vs Bangladesh Asia Cup 2023 Highlights – बांग्लादेश ने अपने एशिया कप आखरी मैच में भारत को 6 रनो से हराकर जीता मैच व दिल !

15 सितम्बर 2023, शुक्रवार को एशिया कप का 12वा एवम् सुपर 4 स्टेज का पांचवा मुक़ाबला भारत बनाम बंग्लादेश के बीच आर प्रेमदासा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, कोलंबो मे खेला गया। सुपर 4 स्टेज के इस मुकाबले को छोड़ कर बंग्लादेश अभी तक सारे मुकाबले हारकर अंक तालिका मे नकरात्मक रनरेट के साथ सबसे निचले पायदान पर थी। किंतु टीम बंग्लादेश ने अपने पिछले मुकाबलो को भुलाकर एशिया कप 2023 की सबसे मजबूत टीम भारत को इस मुकाबले मे मात दे दी। हालाकि बंग्लादेश के पास पॉइंट्स की कमी होने के कारण वह फाइनल मे प्रवेश नहीं कर पाई।
371295662_689765503187734_5235415117103091510_n                                                                                                                                                                                                                                                                                CREDIT – ACC ( INSTAGRAM )

 

यहां जाने मैच का पूरा हाल –

भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय करते हुए टीम बंग्लादेश को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता देते हुए मुकाबले की शुरुआत की। बांग्लादेश की ओर बल्लेबाज़ी करने आए दोनो ही ओपनर्स शुरूआत मे बड़ी अच्छी लय मे दिख रहे थे किंतु भारतीय गेंदबाजी के सामने बांग्लादेशी टॉप ऑर्डर डगमगा गया और मुकाबले के छटे ही ओवर मे बंग्लादेश ने मात्र 59 रनो के स्कोर पर अपने 4 महत्वपूर्ण विकेट खो दिए। क्रीज पर बल्लेबाज़ी करने आए कप्तान शाकिब अल हसन ने ताबड़तोड बल्लेबाज़ी करते हुए 85 गेंदों पर शानदार 80 रन बना डाले। साथ ही तौहीद हरदोई ने थोड़ी धीमे बल्लेबाजी करते हुए 81 गेंदों पर 54 रनो की अर्धशतकिय पारी खेली।

अंत में बल्लेबाजी करने आए नसूम अहमद ने 45 गेंदों को सामना करते हुए 44 रनो की पारी खेल कर बंग्लादेश को एक डिफेंडिंग स्कोर तक पहुंचा दिया। इसी के साथ भारतीय टीम को 266 रनो का लक्ष्य मिला।

इस मुकाबले मे भारतीय गेंदबाजी मे थोड़ा बदलाव देखने को मिला। कप्तान रोहित शर्मा ने टीम के एक्स्ट्रा खिलाडियों को इस मुकाबले मे मौका दिया। मौके का फायदा उठाते हुए तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर ने 10 ओवर गेंदबाजी करते हुए 65 रन देकर शानदार 3 विकेट झटके। साथ ही किफायती गेंदबाजी करते हुए तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने 2 विकेट और प्रसिद्ध कृष्णा ने 1 विकेट लिया।

एशिया कप 2023 टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम भारत की ओर से लक्ष्य का पीछा करने आए भारतीय ओपनर्स मुकाबले की शुरुआत मे थोड़े संभलकर खेलते हुए दिखे। भारतीय टीम की शुरुआत भी कुछ खास नहीं रही थीं। केवल युवा बल्लेबाज शुबमन गिल को छोड़ कर सारे बल्लेबाज एक एक कर अपना विकेट बांग्लादेशी गेंदबाजो को देते रहे। भारतीय टीम ने 18 वे ओवर मे 94 रनो के स्कोर पर अपने 4 अहम विकेट खो दिए। दूसरे छोर पर डटे हुए शुबमन गिल अपनी पारी को मुकाबले के अंत लेकर जाते हुए कुल 133 गेंदे खेलकर 122 रनो की शानदार शतकीय पारी खेली।

शुबमन ने मुकाबले के अंत मे जल्दबाजी करते हुए मेहिद हसन की गेंद पर सीधे लॉन्ग ऑफ की दिशा के फील्डर के हाथ मे अपना कैच थमा बैठे। अक्षर पटेल ने अपनी 42 रनो की शानदार पारी से जीत को उम्मीद बनाई थीं किंतु वे भी अपना विकेट गवा बैठे। बांग्लादेश की धुआधार गेंदबाजी के चलते टीम इंडिया ने 259 रनो पर अपने दसों विकेट खो दिए और बंग्लादेश ने यह मुक़ाबला अपने नाम किया।

बांग्लादेश की ओर से शानदार गेंदबाजी देखने को मिली जिसके चलते भारतीय टीम अपने लक्ष्य से मात्र 7 रन दूर रहकर ऑल आउट हो गई। डेथ ओवर स्पेशलिस्ट मुस्तफिजुर रहमान ने 8 ओवर गेंदबाजी करते हुए 50 रन देकर शानदार 3 विकेट झटके। साथ ही तंजीम हसन शकीब और मेहदी हसन, दोनो गेंदबाज़ों ने मिलकर 2–2 विकेट लिए।

Thumbnail Image 2

                                                                                                                                                                                                                                                         CREDIT – ACC ( INSTAGRAM )

 

Click here to check full scorecard – Click here

 

मेन ऑफ द मैच प्लेयर –

 शाकिब अल हसन (BAN) – 80 (85) & 1/43 (10)

 यह भी जरूर पढ़े – 

भारत को बड़े खिलाड़ियों को आराम करना पड़ा भारी –

भारत की और से 5 बड़े खिलाडी को इस मैच में नहीं खिलाया गया | इन खिलाड़ियों में विराट कोहली , हार्दिक पंड्या , जसप्रीत बुमराह , मोहम्मद सिराज और श्रेयस अय्यर का नाम शामिल है | लोगो मानना है की इसी कारण इस मैच को भारत कोहरना पड़ा | भारत जैसी मजबूत टीम जिसने अभी तक एशिया कप 2023 में एक भी मैच नहीं हारे थे वो टीम बांग्लादेश जिसने सुपर 4 में एक भी मैच नहीं जीता वो टीम ने भारत को हरा दिया  | 

India vs Nepal Asia Cup 2023 Match 5 Highlights : इंडिया के ओपनर्स का जलवा , DLS Method से जीता इंडिया !
                                                                                 CREDIT – ACC ( INSTAGRAM )

 

Match 12 : India vs Bangladesh Asia Cup 2023 Highlights – बांग्लादेश ने अपने एशिया कप आखरी मैच में भारत को 6 रनो से हराकर जीता मैच व दिल ! if you liked our posts and content plz share with your Cricket friends and other colleagues. 

 

क्रिकेट जगत की सभी लेटेस्ट खबरों और अपडेट्स को पाने के लिए हमारे टेलीग्राम चैनल को ज्वाइन करना ना भूले और सोशल मीडिया माध्यम Instagram , Facebook और Google News पर भी हमे फॉलो करना ना भूले ।

Read our another posts –   Asia Cup 2023 Match 9 : India vs Pakistan Dream11 Prediction , Top Performance, Pitch Report , Weather Report , Old Stats and Live Streaming Details !

 

 

Disclaimer – “Images used in our posts/articles are here for educational and informational purposes only. Proper credit is given to the creators/sources. Please note that using these images does not mean that the creators or sources endorse or are affiliated with us. All rights remains reserved with the its respective owners. Their inclusion doesn’t imply endorsement. If you have concerns about image usage, please feel free to contact us.”

 

Match 12 : India vs Bangladesh Asia Cup 2023 Highlights – बांग्लादेश ने अपने एशिया कप आखरी मैच में भारत को 6 रनो से हराकर जीता मैच व दिल ! Thankyou for reading this post.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to Top