World Cup 2023 : India Vs New Zealand – डेरिल मिचल के शतक के कारण न्यूजीलैंड को भारत के खिलाफ हार मिली।

World Cup 2023 : India Vs New Zealand - डेरिल मिचल के शतक के कारण न्यूजीलैंड को भारत के खिलाफ हार मिली।

World Cup 2023 : India Vs New Zealand –आईसीसी वनडे विशकप कप 2023 का 21वां मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच 22 अक्टूबर, रविवार को धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले मे आखिरकार भारत ने लगभग 20 साल के लंबे अरसे के बाद न्यूजीलैंड को किसी आईसीसी इवेंट में हराया है। भारतीय टीम ने रोमांचक तरीके से 4 विकेट से यह मुकाबला जीत कर अंक तालिका मे शिखर पर आ गई है।

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का प्रदर्शन इस मुकाबले में काफी दिलचस्प रहा। जहां शमी ने गेंदबाजी करते हुए न्यूजीलैंड के कुल 5 विकेट झटके, तो वही दूसरी ओर किंग कोहली ने 95 रनो की मैच विनिंग पारी खेली। यदि इन दोनों क्रिकेटरों के योगदान को एक ओर रख दिया जाए, तो न्यूजीलैंड अपने बल्लेबाज डेरिल मिचेल के शतक की वजह से इस मुकाबले में भारत से हारी। जी यह सत्य है।

Snapinsta.app_342894542_211210778279232_3582377835400790371_n_1080

Credit – NewZealandCricket (instagram)

डेरिल मिचेल के कारण हारी न्यूज़ीलैण्ड –

दरअसल न्यूजीलैंड के स्टार मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज डेरिल मिचेल ने भारत के खिलाफ शतक बनाया। उन्होंने कुल 127 गेंदों का सामना कर 130 रन बनाए। उनकी पारी में कुल 9 चौके और 5 छक्के शामिल थे। इससे पहले मिचेल ने 90 गेंद पर 93 रन बना लिए थे। लेकिन शतक पुरा होने के बाद तड़बतोड़ बल्लेबाज़ी करने के बजाय वे बहुत धीरे खेले। उन्होंने उसके बाद खेली गई 37 गेंद में 37 रन बनाए।

डेरिल की धीमी बल्लेबाजी न्यूजीलैंड की हार का सबसे बडा कारण बना, चुकी मिचेल एक सेट बल्लेबाज थे और अंत के ओवर में उनसे ताबड़तोड बल्लेबाजी की जरूरत थी। किंतु शतक पूर्ण होने के बावजूद उन्होंने तूफानी पारी खेलने का जोखिम नहीं उठाया। अगर डेरिल अंत मे जरूरत के अनुसार बल्लेबाजी करते तो कीवी टीम का स्कोर इस मैच में आराम से 300 से अधिक जाता। 300 से ज्यादा का टारगेट मिलने से भारतीय टीम दिक्कत में आ सकती थी।

Credit – NewZealandCricket (instagram)

 

मुकाबले का सार –

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। ऐसे में न्यूजीलैंड पूरे 50 ओवर में कुल 273 रन बनाकर पवेलियन लौट गई। इसके जवाब में टीम इंडिया 274 रन के टारगेट को हासिल कर लिया।

World Cup 2023 : भारत और बांग्लादेश के बीच हुए मुकाबले में अंपायर ने नही दी वाइड बॉल बताई लीगल डिलीवरी, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप ?
                         Credit – IndianCricketTeam (Instagram)

 

यह भी जरूर पढ़े – 

 

World Cup 2023 : India Vs New Zealand – डेरिल मिचल के शतक के कारण न्यूजीलैंड को भारत के खिलाफ हार मिली। if you liked our posts and content plz share with your Cricket friends and other colleagues. 

 

क्रिकेट जगत की सभी लेटेस्ट खबरों और अपडेट्स को पाने के लिए हमारे टेलीग्राम चैनल को ज्वाइन करना ना भूले और सोशल मीडिया माध्यम Instagram , Facebook और Google News पर भी हमे फॉलो करना ना भूले ।

Read our another posts –   ICC Cricket World Cup 2023 : जानिए भारतीय टीम के मुकाबले वर्ल्डकप में कब और कहा खेले जायेंगे , जाने भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला कब खेला जायेगा पूरा शेड्यूल यहाँ

 

World Cup 2023 : India Vs New Zealand – डेरिल मिचल के शतक के कारण न्यूजीलैंड को भारत के खिलाफ हार मिली।  Thankyou for reading this post.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to Top